*कोरोना के संक्रमण की रफ्तार पड़ी ढीली, हेल्थ रिकवरी दर अच्छी,*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*12/10/2020*
*कोटा-बिलासपुर*-- इस हफ्ते कोरोना की रफ्तार कुछ ढीली पड़ी है, यह काफी खुसी का विषय है। डॉक्टर्स और समाज के लिए भी थोड़ी राहत की बात है। परन्तु इसका कतई ये मतलब नही है कि हम लापरवाह हो जाये भीड़ भाड़ में सामिल हों। सोसल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम का पालन न करें। हाथों की सफाई न करें हाँथ मिलाकर हालो हाय फिर से करने लगे। तो फिर कोरोना को रोक नही पायेंगे। इसे कंट्रोल करना मुश्किल होता जायेगा।
बिलासपुर जिले सहित कोटा में भी डॉक्टर्स की टीम कोरोना की जाँच और उचित मार्गदर्शन देने में काफी मेहनत कर रही है। घर घर जाकर सर्दि खासी बुखार से ग्रसित लोगों की रेपिड एंटीजेन जाँच करने की सलाह दी जा रही है और जाँच भी की जा रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रो में भी स्वस्थ कर्मचारी संदिग्ध लोगों की जाँच कर रहे है कि जिससे कोरोना के संक्रमण को ग्राउण्ड में ही खत्म कर रोका जा सके।
ऐसे संक्रमित लोग जो भीड़ वाली जगहों में जाते है और दूसरों को भी संक्रमित करते है या संक्रमित हो कर आते है इन्हें डिटेक्ट कर उपचार करना जरूरी है।तभी कोरोना को रोक जा सकता है। नही तो समाज मे यह जानलेवा संक्रमण बढ़ता ही जायेगा।
कोटा स्वस्थ कर्मी इसी दिशा में कदम उठा रहे है तभी आज संदिग्ध 33 लोगो की जाँच की गई जिसमें कोटा से वार्ड नं 05 से एक लगभग 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। जिसको होम क्वारेंन टाइन कर उपचार सुरु किया गया।
सावधानी ही जिंदगी है, दो गज की दूरी मास्क जरूरी, जब तक बैक्सीन नही-तब तक लापरवाही नही।
*सोमवार को कोटा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव केस, होम आइसोलेट कर किया जा रहा इलाज,*
*सोमवार को कोटा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव केस, होम आइसोलेट कर किया जा रहा इलाज,*
Comments