breaking post New

भानुप्रतापपुर के बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर .. लगे आरोप को गलत बताते हुए .. भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली इकाई के द्वारा भूपेश बघेल का दहन किया गया पुतला।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली-- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर लगे बेबुनियाद चारित्रिक आरोप पर आक्रोश प्रकट करते हुए भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। 
 
 युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण खांडेकर ने बताया कि हाल ही में भानुप्रताप पुर निवासी एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कालेज में पढ़ने वाली छात्रा को एडमिशन के नाम पर चरित्रिक हनन किया। लगातार प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों से जनता परेशान हो चुकी है,व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है,विशेष रूप से भानुप्रतापपुर के लोगो ने इस उप चुनाव में कांग्रेस को बाहर करने का मन बना लिया है। हार के डर से बौखलाई कांग्रेस,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा अभद्र मजाक किया गया है। यह सिर्फ ब्रम्हानंद नेताम का मजाक नही बल्कि पूरे आदिवासी समाज के अस्मिता के साथ खिलवाड़ हुआ है। जनता इस कुकृत्य को कतई बर्दाश्त नही करेगी और उप चुनाव में इसका जवाब भी देगी।

 
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय से युवामोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगवान परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड पहुँचकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,आशीष मिश्रा,कोटू दादवानी,रामशरण यादव,मनोहर मोहले सहित युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष तरुण खाण्डेकर,जिला महामंत्री अमितेष आर्य,संदीप साहू,यश गुप्ता,करण सिंह,सौरभ वाजपेयी,राजहंस तम्बोली, केशव साहू,हर्ष परिहार,आसिफ खोखर,धनश्याम यादव,अरविंद राजपूत,राजेश्वर टंडन,राहुल मल्लाह,वासुदेव देवांगन,संतोष जांगड़े,रवि साहू,आदर्श जायसवाल,अंकित परिहार, तरुण पाटले,सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 
Get Loan

Comments