गुंडों, बदमाशो, अराजकतत्वों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही..जनता का बिस्वास जीतना और अच्छा ब्यौहार होगी पहली प्राथमिकता..आई जी- बी एन मीणा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर .....सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री मीणा ने बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को पत्रकारों से साझा किया। उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग की आवश्यकता हर दौर में रही है।श्री मीणा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक दूसरे के पूरक है, पत्रकार देश और समाज के लिए चौथा आधार स्तंभ होता है।


सदभाव पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईजी और पुलिस अधीक्षक का दायित्व अलग अलग होता है फिर भी गुंडे और बदमाश तत्वों को नियंत्रण में रखने के लिए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित करने की बात उन्होंने कही। गुंडों,बदमाशों, अराजकतत्वों, को पुलिस का खौफ होना चाहिए,और जनता का बिस्वास पुलिस पर होना चाहिए। गौरतलब है कि जिस समय श्री बीएन मीणा बिलासपुर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ हुए थे उस समय उन्होंने गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की थी जिससे गुंडा तत्वों में हड़कंप मच गया था।और अमन चैन पसंद जनता ,आमनागरिकों का बिस्वास पुलिस पर बढ़ा था।
इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन और अन्य पत्रकार साथी पुलिस का सभी कार्यों में सहयोग करते हैं इस नाते पुलिस को भी पत्रकारों के सभी कार्यों में बराबर का सहयोग अपेक्षित रहता है । आईजी श्री मीणा से मिलने गए सदभाव पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी,प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा,संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा,कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल,संभागीय महासचिव अखिल वर्मा,संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा,राजेन्द्र यादव, प्रतीक मिश्र, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला सचिव आमिर खान,जिला सचिव अनीश गंधर्व जिला संगठन सचिव ललित गोपाल,एवं जिला इकाई के सुधीर तिवारी,गौतम बोंदरे ,मुकेश शर्मा,, भूषण श्रीवास,हीरा जी राव सदाफले, निर्मल सिंह, अंकुश गुप्ता,,सहित अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Comments