breaking post New

*कोटा के कोरी डेम- घोंघा जलाशय पिकनिक स्पॉट के जंगल मे एक जली हुई लाश मिलने से इलाके में दहसत का माहौल बना है।*

*कोटा के कोरी डेम- घोंघा जलाशय पिकनिक स्पॉट के जंगल मे एक जली हुई लाश मिलने से इलाके में दहसत का माहौल बना है।*
सड़क से कुछ ही दूरी की घटना,पहले भी इस क्षेत्र में मिल चुकी है लाशें,हुई है बारदातें।

जुआ, शराबखोरी, अईयासी,और अपराधियों का बनता जा रहा अड्डा, प्रसाशन है बेखबर।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर--
करगी रोड कोटा थाने से, मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर घोंघा या कोरी डेम है।यँहा कृषक कुटीर या उमानंद भवन के गेस्ट हाउस में अधिकारी बी आई पी भी शिरकत करते है। आज इसी क्षेत्र में एक जली हुई लाश मिलने से दहशत का माहौल बन गया है।

यँहा पहले भी कई बारदातें हुई है, हत्यायें हुई है, लाशें मिली है। या फिर बाहर से मार कर लाकर यँहा फेका जाता है जलाया जाता है। कुएं में लाश मिली यह क्षेत्र कुल मिलाकर अपराध का सुरक्षित गढ़ बनते जा रहा है। इस दिशा में पुलिस को इस इलाके के जुआ के अड्डो और आपराधिक प्रबृत्ति वाले लोगो की सर्जरी करने की जरूरत है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से लाश जली हुई मिली है तो हो सकता है पहले हत्या की गई होगी बाद में जलाया गया होगा।परन्तु आस्चर्य है कि किसी को भनक तक नही लगी। फिलहाल पुलिस मौके में पहुँच कर मामले की तस्दीक कर रही है सीघ्र ही पुलिस अपराधियों तक पहुँच जाएगी।
Get Loan

Comments