breaking post New

परमगुरु ओशो का जन्मोत्सव.. एक दिवसीय महोत्सव के रूप में.. 11 दिसंबर को.. संस्कार भवन बिलासपुर में मनाया जाएगा।

परम गुरु ओशो का जन्मोत्सव.. एक दिवसीय महोत्सव के रूप में.. 11 दिसंबर को.. संस्कार भवन बिलासपुर में मनाया जाएगा।

ओशो क्रांतिकारी धर्मप्रवर्तक और ध्यान,समाधि,ओंकार से साक्षात्कार कराने वाले महान गुरु के रूप बिख्यात हुए।

पूरे विश्व मे प्रेम भक्ति ध्यान साधना की पराकाष्ठा की प्रतिमूर्ति बन गए..ओशो।

इंडिया क्राइम न्यूज



बिलासपुर-- 11 दिसंबर 2022 को वह परमानंद की घड़ी आती है इसी दिन ध्यान, समाधि, प्रेम के दूत, महान धार्मिक क्रांति करी ओशो का जन्म हुआ था। इसी दिन ओशोधारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ के साधकगण प्रति वर्ष बड़े उत्साह के साथ अपने प्यारे परमगुरु ओशो के जन्म दिवस मनाते है।

बिलासपुर के सरकंडा महामाया चौक में स्थित संस्कार भवन में 11 दिसंबर 2022 को  परम गुरु ओशो के जन्मोत्सव- महोत्सव के साथ एक दिवसीय ध्यान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन एवम जन्मोत्सव सुबह 9 बजे से सायं 5.30 बजे तक मनाया जाएगा।

जो भी साधक इस जन्मोत्सव,ध्यान शिविर में भाग लेकर अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहते है और परम आनन्दित रहना चाहते है ओ लोग साधक गण 300/- प्रति ब्यक्ति ओशो धारा मंत्री संघ छत्तीसगढ़ में जमा कर इस महान राश- महारास का आनंद लेकर आनन्दित हो सकते है।

इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल में
श्री आचार्य पी पी सिंह जी जिला क्वार्डिनेटर मोब 7869668179, आचार्य मां बन्दना जी जोनल क्वार्डिनेटर बिलासपुर मोब 8770257078, स्वामी आर डी गुप्ता जी मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, एवम प्रदेश अध्यक्ष-सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, मोब 9893330585, आचार्य संतोष चंद्रा जी-स्टेट क्वार्डिनेटर छत्तीसगढ़ मोब 7898932249, से विशेष जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है।

अनमोल अमृत वचन



"संसार में बहुत लोग आते हैं, जन्म लेते हैं, जिंदगी जीते हैं और चले जाते हैं। लेकिन अगर किसी सद्गुरु का आगमन तुम्हारे जीवन में हुआ, किसी संत का आगमन तुम्हारे जीवन में हुआ, तो समझना कि तुम पर गोविंद की कृपा हुई।"

-समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी
Get Loan

Comments