breaking post New

भारत सरकार-संचार मंत्रालय के भारतीय डाक विभाग संभाग बिलासपुर द्वारा.. डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का किया गया बड़ा आयोजन..मुख्यातिथि रहे पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल।

डाक बिभाग द्वारा दी जा रही बिभिन्न जनहितैसी सेवाओं के बारे में नागरिकों को दी गई विस्तृत जानकारी।

भारतीय डाक तार बिभाग देश की बिस्वस्नीय संस्था-अमर अग्रवाल।


प्रशांत गुप्ता
 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर-  बिलासपुर डाक विभाग के महत्वपूर्ण आयोजन में- भारत सरकार, संचार मंत्रालय के भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग कार्याल के अधिकारियों के द्वारा शनिवार को डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ मंत्री श्री अमर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी भी उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम में आम जनता को डाक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डाक बिभाग के उपभोक्ताओं से डाक की सेवाओं को और बेहतर करने के लिए फीडबैक लिया गया। और सभी ने डाकविभाग के कार्यों एवम योजनाओं को जनहितैसी बताया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वस्थ मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीअमर अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि- भारतीय डाक बिभाग के साथ भारत सरकार की विश्वसनीयता जुड़ी है। विश्वसनीयता के कारण लोग भारतीय डाक के साथ विशेष लगाव  महसूस करते हैं। अपनी बेहतर सेवाओं के कारण ही भारतीय डाक बिभाग आज भारत के दूर दराज बनांचलो के रहनेवाले परिवारों के भी घरों से जुड़ा है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा डाक सेवाओं में निरंतर विस्तार के लिए किये गए प्रयासों की प्रसंसा की। 

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा डांक बिभाग में भी बैंकिंग सेवाओं की शुरूआत की गई। आज सीधे पोस्टऑफिस से उपभोक्ताओं के पैसे बैंको में ट्रांसफर हो रहे है। उनके द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र जैसी मत्वपूर्ण योजनाओं को चलाया गया।  
मातृ शक्तियों के लिए बिभिन्न योजनाएं चालू की गई।

बिलासपुर संभाग के डाक अधीक्षक-श्री एचआर साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का सम्मान किया। डाक अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा संभाग की  उपलब्धियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

बिलासपुर डाक बिभाग की जनसंपर्क अधिकारी- सुनीता द्विवेदी जी ने डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में उपभोक्ताओं को बताया। और योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दीं।

डाक विभाग के द्वारा खाता खोलने के महा अभियान में बिलासपुर संभाग, जनवरी 2023 में देश में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।

साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. मनोज सिन्हा ने  कहा कि - एनएसएस के वॉलेंटियर्स भारतीय डाक की जनहितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बचनबद्ध हैं। उनके कैंपों में सुकन्या समृद्धि योजना आदि के खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका सीमा पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री चौकसे, कुदुदण्ड की पार्षद श्रद्धा ने भी अपने विचार रखे। 

इस आयोजन एवम बिभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मुख्य पोस्टमास्टर बिलासपुर जी आर साहू जी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव अधिकारी पालेश्वर साहू जी, एसबी सीओ रजनीश गुप्ता जी, सहायक पोस्ट मास्टर विजय जी रमित सिन्हा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान डाकघर में बचत योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, आवर्ती जमा, मासिक इनकम स्कीम, टाइम डिपॉजिट, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, डाक जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में उपलब्ध सेवाओं पर जानकारी दी गई। 

इस आयोजन में डाक बिभाग के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ एवं महिला सम्मान बचत पत्र के कुल 120 नए खाते खोले गए। 
30 लोगों का आधार सत्यापन तथा नया आधार पंजीकृत किया गया। 
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के 2 नए प्रपोजल व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना के दो -दो नए खाते खोले कर कार्य क्रम के सफल आयोजन का आगाज डाक बिभाग बिलासपुर के द्वारा किया गया।
Get Loan

Comments