breaking post New

कोटा बिलासपुर मार्ग में.. शादी से लौट रहे लोगो की कार हुई दुर्घटना ग्रस्त.. कार चालक की मौके पर हुई मौत.. बाकी लोग घायल।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- कोटा-बिलासपुर रोड में सोमवार की तड़के भीषण सड़क हादसे में कोचिंग टीचर की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, एक युवती भी घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार कोचिंग टीचर दोस्तों के साथ अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रतित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी के पास की है।
 
मिली जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम आमसेना निवासी अभिषेक चौबे (26) कोचिंग टीचर मंगला चौक स्थित भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। कोटा में रविवार को उनके किसी दोस्त की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अभिषेक, उनके दोस्त मुकेश, उनकी पत्नी पल्लवी, नेहा परिहार और भानुप्रताप मानिकपुरी के साथ कोटा गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे और शादी समारोह के बाद करीब 2.30 बजे बिलासपुर लौट रहे थे।
 
उनकी कार अभी गनियारी-नेवरा के पास राधिका वाटर पार्क के पास पहुंची थी। तभी करीब 3 बजे सामने से आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
 
इस हादसे में, पल्लवी और भानुप्रताप मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और संजीवनी 108 को सूचना दी। सूचना ही मिलते हैं पुलिस की टीम फोटोग्राफी पर पहुंच गई। वे सभी को सिमटते हैं, जहां से मुकेश और पल्लवी को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, भानुप्रताप सिम्स में भर्ती है।
 
इस घटना में नेहा परिहार भी घायल हैं, उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। दर्जा, प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्‌टी कर दिया गया। नेहा बदहवास है और रो-रोकर उसका बुरा हाल है। इसके चलते पुलिस को इस हादसे में घायल हुए बाकी लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
Get Loan

Comments