आज 5 दिसंबर को सायं 5 बजे से 8 .30 बजे तक चलेगा सत्संग महोत्सव।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- आज 5 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समर्थगुरु श्री सिद्धार्थ औलिया जी के सानिध्य व मुख्य आतिथ्य में और विशिष्ठ अतिथि महायोगी पायलेट बाबा ( पायलट बाबा एक प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु हैं ) एवं डॉ. वेदप्रताप वैदिक, वरिष्ठ जर्नलिस्ट,
( अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युग आरम्भ करने वालों में डॉ॰ वैदिक का नाम अग्रणी है ) के गरिमामई उपस्थित में महासत्संग की शुरुआत होने जा रही है।
यह विशाल महासत्संग के सूत्रधार प्रेम करुणा के अथाह सागर प्यारे समर्थगुरु श्री सिद्धार्थ औलिया जी आज साम 5 बजे ओशो की धर्म दृस्टि पर अपनी अमृतमयी वाणी से गूढ़तम रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे, और उपस्थित जन समुदाय-साधकगण इसका भरपूर आनंद लेकर उमंग मय आनंदित जीवन मे गोते लगाएंगे, इस अवसर को अपने जीवन को बदलने आनंदित बनाने के लिए समर्थ गुरु के इस महासत्संग रूपी अमृत रस का पान करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में पहुचकर लाभ लेना जरूरी है ।


परमगुरु ओशो के बाद उनके विचारो को प्यारे समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी अपने मौलिक उद्देश्यों के साथ भारत के अपने प्रिय शिष्यों के साथ-साथ विदेशों में भी महान युगपुरुष,धर्मप्रवर्तक परमगुरु ओशो और गुरु नानकदेव जी की अविरल धारा को ओशोधारा नानकधाम, मुरथल से अपने प्रिय आचार्यो के माध्यम से चारो दिशाओं में इसकी सुगंध फैला रहे है।
Comments