breaking post New

कोटा के निरंजन केशरवानी कालेज में.. वंही के छात्र ने लड़की पर किया जानलेवा..फरसे से हमला..लड़की गम्भीर रूप से घायल।

कोटा पुलिस.. प्रिंसिपल के शिकायत पर.. दर्ज कर रही अपराध।

कोटा हॉस्पिटल से बिलासपुर सिम्स किया गया रिफर।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर-- मिली जानकारी के अनुसार कोटा निरंजन प्रसाद केशवनी कालेज में हेमा सिंह नाम की लड़की निवासी कलारतराई पढ़ती है।  और आज उसी कालेज के पढ़ने वाला लड़का योगेश साहू निवासी साजापाली खैरझिटी ने कॉलेज के पास ही लड़की से कुछ बात चीत हो जाने पर आक्रोशित हो कर धार दार हथियार फरसे से हमला कर दिया, लड़की बुरी तरह घायल हो गई। कालेज स्टाफ व छात्रों ने मदद की पुलिस मौके पर पहुँच कर छात्रा को कोटा हॉस्पिटल लाई और यंहा से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया।

कोटा टी आई- टी एस नवरंग ने बताया-- कि कॉलेज में योगेश साहू निवासी सजापाली ने कॉलेज छात्रा हेमा सिंह निवासी कलारतराई के ऊपर धारदार औजार से हमला कर दिया है लडक़ी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है। प्रिंसिपल की सूचना पर अपराध दर्ज कर रहे है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Get Loan

Comments