काफी बड़ी संख्या में आयोजन में लोगों ने लिया भाग..योजनाओं का लिया लाभ।
इंडिया क्राइम न्यूज़
प्रशांत गुप्ता
कोटा बिलासपुर- भारतीय डाक विभाग के द्वारा 23 दिसम्बर को सक्ती में डाक जीवन बीमा एवम ग्रामीण डाक जीवन बीमा का कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी, कोरबा उप सम्भाग के सहायक अधीक्षक श्री जे आर देवांगन जी, श्री रबी साहू उपसंभागीय निरीक्षक,जांजगीर उप संभाग, श्री ब्रजनन्दन सेन उप संभागीय निरीक्षक सक्ती उप सम्भाग, एवम समस्त कर्मचारी सक्ती उप सम्भाग की उपस्थिति में आयोजन का शुभारंभ हुआ।


इस आयोजन मेले में डाक जीवन बीमा एवम ग्रामीण डाक जीवन बीमा का बारे में विस्तृत जानकारी लोगो को दी गई तथा इस आयोजन में 386 नए प्रस्ताव प्राप्त हुए,जिसमे 10,6015 करोड़ के कुल बीमा धन के साथ 518300 रुपये की कुल बीमा प्रीमियम राशि प्राप्त हुई।
उप सम्भाग सक्ती के 6 गाँवों को सम्पूर्ण ग्रामीण डाक जीवन बीमा, तथा 8 गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम घोसित किया गया।
सम्भाग के डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू के द्वारा बताया गया कि बर्तमान में भारत सरकार द्वारा डाक जीवन बीमा का बिस्तार करते हुए, इसको ग्रेजुएट,स्नातक के साथ साथ सभी डिग्री धारकों के लिए भी लागू किया गया है। इसके पूर्व डाक जीवन बीमा सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही ले सकते थे। सन 1884 से संचालित डाक जीवन बीमा कर्मचारियों में एवम ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय हुआ।
इस आयोजन मेले में विभागीय सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को डाक अधीक्षक श्री साहू जी के द्वारा सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही डाक विभाग से भारत सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम ब्यक्ति तक पहुचाने का निर्देश भी अपने कर्मचारियों को दिया। और जनता को प्रेरित करें कि डाक घर की बचत योजनाओं में अपनी बचत को निबेस करें। इस आयोजन में काफी बड़ी संख्या में डाक घर के कर्मचारी, अधिकारी व निबेशक उपस्थित रहे।
Comments