breaking post New

छात्रों ने अपने हाथों से गणेश जी बनाकर .. गुडविल पब्लिक स्कूल में .. की स्थापना पूजा आरती..दिखाया अपना कौशल।

अपने अपने घरों से मिट्टी लाकर गणेश चतुर्थी में स्कूल में गणेश प्रतिमा बनाकर छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर-- गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अपने घरों से मिट्टी लाकर अपने हाथों से श्री गणेश जी की मूर्ति बनाई और अपनी कला कौशल हुनर का प्रदर्शन किया।

इन्ही स्वनिर्मित मूर्तियों को स्थापित कर गुडविल पब्लिक स्कूल में विधिवत छात्र छात्राओं व टीचर्स स्टाफ ने मिलकर सभी गणेश प्रतिमाओं की आरती पूजा कर सभी के कुशल,स्वस्थ,सम्रद्धि के साथ मंगल कामना के भाव से विघ्नहर्ता गणेश जी की आरती पूजा की।
संस्था के प्राचार्य नवीन गुप्ता ने कहा कि- बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति बनाकर अपने हौसले और कला के प्रति बिस्वास को गहरा किया है इन्ही बच्चों में अपार संभावनाएं, हुनर छिपे हुए है। यह देश की बिकास में भबिस्य में अहम योगदान करेंगें,बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा एवम कला को भी इसी तरह निखारने की जरूरत है,स्किल को पहचानना एवम उसे विकसित करना जरूरी है।

Get Loan

Comments