breaking post New

एस डी एम कोटा हरिओम द्विबेदी ने ली.. सामाजिकअंकेक्षण की निकासी बैठक..सरपंच सचिव हुए सामिल।

29 पंचायतों के रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव उपस्थित रहे, रोजगार गारंटी के कार्यो मस्टररोल का हुआ ऑडिट।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-कोटा-- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा श्री हरिओम द्विवेदी ने आज कोटा जनपद पंचायत के सभागार में सामाजिक अंकेक्षण की निकासी बैठक ली। जिसमें 29 पंचायतों के सरपंच ,सचिव, रोजगार सहायक, उपस्थित रहे।
 
 इस दौरान कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में हुई रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की ऑडिट, रिपोर्ट की समीक्षा की गई,। मनरेगा योजना में ऐसे कई ग्राम पंचायतों में आडिट के दौरान फर्जी हाजरी जैसे कई शिकायतें आडिट करने वालों को मिली थी।
 
जिसके संबंध में संबंधित जनपद पंचायत के कर्मचारियों व रोजगार गारंटी योजना से सम्बंधित अधिकारियों के उपस्थिति में कार्य किए गए मजदूरों से हाजरी संबंधित जानकारी ली गई व कार्य कराने वाले मेठ से मजदूरो के कार्य करने की जानकारी ली गई।
 
एसडीएम कोटा ने कहा कि जो भी मजदूर मजदूरी नहीं किया है। जिनका फर्जी हाजरी डालकर रुपए निकाला गया है,पाये जाने पर। उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही कर, राशि वसूली जाएगी।
Get Loan

Comments