breaking post New

ओशो पिरामिड ध्यान केंद्र मदनपुर मुंगेली में आज ओशोधारा का एक दिवसीय ध्यान,साधना शिविर हुआ सम्पन्न।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- ओशोधारा मंत्री संघ के स्टेट क्वार्डिनेटर संतोष चंद्र जी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परमगुरु ओशो, सूफी बाबा, शाह कलंदर साहब और गुरुनानक देव जी की असीम कृपा एवं समर्थगुरु के आशीर्वाद से..ओशो पिरामिड ध्यान केंद्र मदनपुर मुंगेली में आज ओशोधारा का एक दिवसीय ध्यान,साधना शिविर सेंट्रल क्वार्डिनेटर आचार्य श्रेष्ठ डा. प्रभाकर दर्शन जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
 
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के साधना काल के साथी स्वामी प्रेम अंतर्ज्ञान जी (प्रोफ़ेसर सात्यिकी सिंह परिहार) इस आश्रम के संस्थापक हैं। और उन्होंने एक दिवसीय ध्यान शिविर के लिए आज ओशोधारा मत्रीसंघ को आमंत्रित किया गया,जिसमें सभी ओशो धारा के सन्यासी,और मां लोगों की उपस्थित रहीं।
 
इस एक दिवसीय ध्यान शिविर का संचालन ओशोधारा के केंद्रीय संयोजक हमारे प्यारे आचार्य दर्शन जी ने किया। साथ में रामकथा सत्संग भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संजीवनी ध्यान से हुई ।
फिर आचार्य जी ने प्रश्नोत्तर सत्संग में साधकों के प्रश्नों का समाधान किया।

फिर रामकथा में गुरु शिष्य के मिलन के क्षण की व्याख्या करते हुए आचार्य जी ने भगवान राम और हनुमान जी के प्रथम मिलन का वर्णन साधको को सुनाया।

अंत में सब ने कीर्तन ध्यान के साथ उत्सव मनाया। स्वामी प्रेम अंतर्ज्ञान जी ने सबको आशीर्वाद दिया और पुनः आने के लिए निमंत्रण दिया एवं प्रत्येक माह ध्यान शिविर आयोजित करने के लिए आग्रह किया।
 
शिविर को आयोजित करने में विशेष योगदान स्वामी आकाश परिहार, आचार्य मां वंदना जी दोनों भाई बहनो का विशेष योगदान रहा ।
 
इसके अलावा ओशोधारा मैत्री संघ मुंगेली के जिला प्रभारी स्वामी पदमराज जी ,स्वामी सोम उपाध्याय जी, स्वामी संजय वैष्णव जी, मां रितु पांडे जी, स्वामी नवीन गुप्ता जी ,स्वामी अश्वनी चंद्रा जी, स्वामी अंतर ऋषि ,स्वामी विजय पात्रे ,स्वामी कांता जी सहित सभी साधक, साधिकाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है।
Get Loan

Comments