breaking post New

*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेश सरकार को घेरा--दागे कई सवाल। महामहिम राज्यपाल जी के नाम सौंपा ज्ञापन।*

*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेश सरकार को घेरा--दागे कई सवाल। महामहिम राज्यपाल जी के नाम सौंपा ज्ञापन।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*कोटा- बिलासपुर* -- *प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटा, रतनपुर, बेलगहना, करगीकला के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों के द्वारा आज* *दिनांक 07/10/2020 समय दोपहर 12:30 बजे करगीरोड कोटा के एस. डी. एम. एवं तहसील कार्यालय के सामने  भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री द्वारिकेश पांडेय जी का संबोधन सभी ने सुना* 
         
 *1.)किसानों का धान 2500/- प्रति क्विंटल के दर से खरीदी किया जाए।* 
 *2.)किसानों से धान 20 क्विंटल प्रति पर्ची खरीदा जाए।* 
 *3.)किसान न्याय योजना के अन्तर्गत सभी लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान किया जाए।* 
 *4.)साथ ही साथ किसानों के धान की खरीददारी 1 नवम्बर से ही की जाए।* 
     *मुख्य वक्ता श्री द्वारिकेश पांडेय जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार नें छत्तीसगढ़ सरकार को इस वर्ष धान खरीद के लिए 9 हजार करोड़ दिए है,साथ ही घोषणा की है कि इस बार छत्तीसगढ़ से 60 लाख मिट्रिक टन चावल खरिदेंगे,जो कि पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा है..!* 
 *60 लाख मिट्रिक टन चावल के लिए लगभग 90 लाख मिट्रिक टन धान की जरूरत पड़ेगी...केंद्र सरकार की इस घोषणा का सीधा अर्थ है कि इसबार ज्यादा धान की खरीद  ज्यादा करनी पड़ेगी...* 
 *और यदि "भूपेश सरकार" किसानो के प्रति जरा भी संजीदा है तो उसे भी घोषणा करनी चाहिए कि इस बार किसान से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान-खरीदी करेंगे...* 
 *लेकिन सवाल वही..क्या कांग्रेस में इतनी इच्छाशक्ति है..?* 
 *क्योकिं किसान पर राजनीति तो कोई भी कर सकता है, लेकिन किसान "हित के काम" आज मोदी सरकार के अलावा करता हुआ कोई दिखाई नहीं दे रहा..!* 

 *किसानों को पिछले खरीदी वर्ष में अपनी फसल सोसायटी से बाहर बेचने पर प्रताड़ित होना पड़ा था, उन्हें अपराधी जैसा व्यवहार भी सहना पड़ा...इसकी पुनरावृत्ति इस वर्ष ना हो,क्योकिं किसान अपना उत्पादित धान ही बेचता है,ना की कोई गांजा अफीम...अन्नदाता किसान भगवान स्वरूप है,उसके मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए...* 
 *लेकिन सवाल फिर वही..सत्ता मद में चूर कांग्रेस को किसान का दर्द दिखाई देगा..??* 

 **किसानों को पिछले वर्ष की खरीदी का कुल भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, अन्नदाता के उधार के नीचे दबी हुई है भूपेश-सरकार...किसान को उन्हीं के पैसे के लिए तरसा रही है...क्या ये अपराध क्षमा योग्य है..?* 
 *क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज किसान से नज़र मिला पाएंगे..?** 
 *केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि सुधार क़ानून में स्पष्ट यह व्यवस्था है कि फसल की पूरी कीमत 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंच जाए,क्या भूपेश बघेल जी इस कानून के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली सुधार पाएंगे..??* 

 *छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किसानों को दो साल का बोनस देने की घोषणा की थी,फिर आज तक उन्हें मिला क्यों नहीं..?* 
 *फिर वही सवाल...70 साल के इतिहास में ये कोई वादा पूरा नहीं कर पाए,तो अब क्या करेंगे..?* 

" *गिरदावली" के बहाने कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश के किसानों का रकबा घटाने की साजिश में लगी है ताकि धान खरीदी कम करनी पड़े...क्या कांग्रेस सरकार अपनी जेब से किसान को पैसा दे रही है,जो उसे इतनी साजिश किसान के साथ करनी पड़ रही है..?* 
 *फिर सवाल वही...किसान के साथ इतना छल क्यों किया जा रहा..? यदि थोड़ी भी चिंता है तो तत्काल किसान को बोनस का भुगतान किया जाए* ..!
                    *धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भागवत जायसवाल, तिरीथ यादव, मनोहर सिंह राज, गायत्री साहू, महराज सिंह नायक, चित्रकांत लहरे, रंगा नादम मुदलियार, दुर्गेश साहू, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।* 
                       *धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन अनिरूद्ध कुमार द्विवेदी मंडल महामंत्री कोटा भाजपा ने किया।* 
            *समापन में सभी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल जी के नाम का ज्ञापन पत्र तहसीलदार  एवं एस. डी. एम. कोटा को सुपुर्द किये।* 
      *धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप कौशिक, राजेश गुप्ता बड़कौना, संपत सिंह, जयपाल सिंह सिरसो, फूल बाई कोल, संगीता गुप्ता, जमुना प्रसाद, गुलाब सिंह, मनमोहन पांडेय, गंगिया बाई साहू, ग्वाहिल यादव,चन्द्रेश साहू, राजू छोटा साहू, राजेश तिवारी, संतोष तिवारी, लखन प्रसाद तिवारी, रामकुमार भानू, शिवकुमारी तिवारी, उत्तम कुमार जायसवाल, शिव कुमार खुसरो, मनोहर सिंह राज, पीलाराम विश्वकर्मा, रणजीत सिंह, राजेश भारद्वाज, श्रवण कुमार गुप्ता, विश्वनाथ पटेल, संजय कुमार साहू, आत्मा राम साहू, गिरीश नंदन साहू, रितेश पाण्डेय, संतोष सिंह, उषा देवी तिवारी, गीता वैष्णव, विमला मरावी, अनुपमा तिवारी, मुन्नी बाई तिवारी, विनोद यादव, राज कुमार पैकरा, हेम सिंह कंवर, अजय कुमार पैकरा, निरंजन पैकरा, बिरहुल सिंह पैकरा इत्यादि संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।*
Get Loan

Comments