breaking post New

*शिक्षक, समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं,इनका आदर करना चाहिए --अजय अग्रवाल*

*शिक्षक, समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं,इनका आदर करना चाहिए --अजय अग्रवाल*

*संदीप गुप्ता*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--- कोटा - सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में विद्यालय के भैया बहनों (छात्र छात्राओं) के द्वारा विद्यालय के व्यवस्थापक अजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल की अध्यक्षता एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष वासुदेव रेड्डी के विशिष्ट आतिथ्य में मां सरस्वती ,ओम ,भारत माता एवं हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*

*विद्यालय में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक जयंती के रूप में याद करते हुए विद्यालय में केक काटा गया एवं उनके सच्चे बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल ने राधाकृष्णन जी के जीवनी पर सारगर्भित जीवन परिचय देते हुए बताया कि शिक्षक समाज के लिए सच्चे मार्गदर्शक होते हैं अतः शिक्षकों का सम्मान हमेशा होते रहना चाहिए।*

*विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को श्रीफल एवं कलम देकर सम्मानित किये और गुरुजनों से देश का सच्चे नागरिक बनने का आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं ने चित्रकला कार्यक्रम में भाग लिए एवं स्वच्छता विषय पर निबंध लिखें*।

*इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू* ,
*प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव, आचार्यों में राजकुमार साहू, कुमारी रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, कुमारी मनोरमा गुप्ता ,सुख सिंह कैवर्त, मान सिंह उइके ,रुपेश मलिक, श्रीमती शोभा चौहान ,श्रीमती रजनी साहू ,कुमारी कौशल देवांगन कर्मचारियों में श्रीमती प्यारी मानिकपुरी, लक्ष्मी मानिकपुरी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे*

Get Loan

Comments