breaking post New

अग्रहरि वैश्य समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 को रायपुर में

रायपुर अग्रहरि वैश्य समाज का आयोजन
 
देशभर के स्वाजातीय बंधु परिवार समेत होंगे शामिल

इंडिया क्राइम न्यूज
 
रायपुर:- अग्रहरि वैश्य समाज रायपुर के द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन 29 जनवरी को रायपुर में किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन का आयोजन गुढिय़ारी स्थित मारुती मंगलम भवन में होगा। रायपुर अग्रहरि समाज के संरक्षक जानकी प्रसाद, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि और उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मलेन में सभी राज्यों से भारी संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती शामिल होने वाले हैं। देशभर के स्वाजातीय बंधुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले अतिथियों की रायपुर समाज की ओर से निशुल्क ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। समाज के विभिन्न सोशल मीडिया वाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से भी परिचय सम्मलेन के आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे है। सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया है। वहीं, कई मंत्री, विधायक और समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश के सुभाष अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, रामजी अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, धनश्याम अग्रहरि समेत समस्त पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रायपुर अग्रहरि समाज देशभर के स्वाजातीय बंधुओं से अधिक-अधिक संख्या में परिचय सम्मेलन में परिवार समेत शामिल होने का अनुरोध किया है। 
 
सामूहिक विवाह का कराया जाएगा 
परिचय सम्मेलन के दौरान युवक-युवती के विवाह के लिए जोड़ा होने पर आयोजकों द्वारा आयोजन स्थल पर ही विवाह संपन्न कराने की भी व्यवस्था की गई है। विवाह के प्रत्येक जोड़े को रायपुर अग्रहरि समाज के धानेश अग्रहरि की ओर से 11 हजार और करगीरोड कोटा के दीपचंद अग्रहरि की ओर से 2100 रुपए नकद सप्रेम भेंट प्रदान किया जाएगा। 
 
महिला संगठन को अहम जिम्मेदारी 
सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आने वाली महिलाओं और युवतियों की व्ठहराने और खाने आदि की यवस्था की देख-रेख की जिम्मेदारी रायपुर महिला अग्रहरि संगठन को सौंपी गई है। महिला पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटी हैं।
Get Loan

Comments