breaking post New

कड़ाके की ठंढ शीत लहर के बीच 5 जनवरी 23 को सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने जरूरत मंदों की बस्ती में पहुँच कर.. साल स्वेटर, मोजा, पैंट शर्ट,टीशर्ट, जर्सी,साड़ी आदि कपड़े बाँटकर, बड़े हर्ष के साथ नव वर्ष मनाया।

पत्रकारों ने मानवीय मूल्यों को समझते हुए की नई पहल..सही मायने में किया मानव सेवा धर्म का पालन.. पत्रकारों के नेक कार्य मे जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन भी रहे उपस्थित।
 
इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर-- करगी रोड कोटा के समीपस्थ कुंवारी मुंडा पंचायत के आश्रित ग्राम सवरा पारा बस्ती ( यहां सपेरा लोग निवास करते है ) जो नवगांव दलाहबाबा से लगी हुई है यँहा सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पत्रकार पहुंचे और आज 5 जनवरी 2023 को कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को साल, स्वेटर, मोजा, जर्सी, साड़ी, पैंट शर्ट, टीशर्ट आदि कपड़े बांटे वहीं छोटे बच्चों के लिए भी कपड़े बिस्कुट बांटे गए यह मानवता का संदेश देने के लिए बिलासपुर, मस्तूरी कोटा के पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
 
 
जरूरतमंदों के बीच में पहुंचकर पत्रकारों को बहुत ही खुशी का अनुभव हुआ जहां पर बच्चों के तन में कपड़े नहीं हैं या एकदम फटे पतले कपड़े हैं जो इस ठंड से बचने के लिए पर्याप्त नहीं हैं ऐसे ठंड के अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पत्रकार मित्रों के द्वारा इन सभी के बीच में कपड़े बांटकर नव वर्ष की खुशियां मनाई गई और सभी को नए साल की बधाई दी गई साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन भी मौजूद रहे।

 
प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। और आज जरूरत मंदों को कड़ाके की ठंढ में कपड़े बॉट कर पत्रकार साथियों ने एक महान मानव सेवा का कार्य करके मानव धर्म निभाया है। साथ ही रमा धीमान ,श्रष्टि सिंह,भारती यादव,महिला पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने ऐसा नेक कार्य करने का प्रस्ताव संघ में रखा,और अगले वर्ष ठंढ में और अच्छे ढंग से इस तरह के कार्य किये जायेंगे।इस कार्य मे सहयोग करने के लिए सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद दिया।

 
इस अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी,प्रशांत गुप्ता,संदीप गुप्ता,अंकुश गुप्ता , राजेंद्र गुप्ता (राजा) और संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र, वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष बिलासपुर पंकज खंडेलवाल, जिला सचिव ललित गोपाल, जिला संगठन सचिव सृष्टि सिंह, भारती यादव, जिला सह सचिव अनीश गंधर्व जिला सचिव आमिर खान,गुड्डा सदाफले,रितेश केशरवानी,सुरेश, संभागीय उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर,संभागीय उपाध्यक्ष संजीव शुक्ल, कोटा ब्लॉक सचिव बिकास तिवारी, ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश भट्ट साकेत शुक्ल,रोहित साहू, रामगोपाल भार्गव,लक्ष्मी कांत मस्तूरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 
इसके बाद पत्रकारों ने कोटा की शान कहे जाने वाले पर्यटक स्थल,बड़ा ही मनमोहक पिकनिक स्पॉट कोरीडैम में जाकर उमानंद भवन में आज की ठंडक, सुहाने मौसम, कोहरे का आनंद लेते हुए स्वल्पाहार किया और सभी लोगों ने प्रकृति का आनंद लेते हुए अगले वर्ष फिर से ठंड में बहुत अच्छे रूप में ऐसे ही जरूरतमंदों को कपड़ा बांटने का संकल्प लिया और साथ में अन्य कई तरह की चर्चाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
​​​​​
Get Loan

Comments