इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली-- जिला कांग्रेस के निर्देश पर आज शहर के पिछड़ा वर्ग विभाग का पद रिक्त था जिसका पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव के अनुमोदन पर शहर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग पर भी अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर मुहर लगा दिया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में नंद वैष्णव को शहर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले नंद वैष्णव शहर कांग्रेस में सचिव के पद पर कार्यभार देख रहे थे उनके अच्छे कार्य को देख कर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने पदोन्नति कर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके इस मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताई है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य व पार्टी के प्रति अच्छे योगदान की अपेक्षा जाहिर की है। नंद वैष्णव अपने इस मनोनयन पर कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की बात कही और टीम के सभी पदाधिकारियों को भी बधाई दी।


Comments