breaking post New

*फाइटर विंग्स फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंडस क्लब के द्वारा.. एक दिवसीय रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन।*

*फाइटर विंग्स फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंडस क्लब के द्वारा.. एक दिवसीय रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन।*

*महादान रक्तदान  जीवनदान है*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--* निस्वार्थ भाव से सदैव लोगों कि सेवा
के लिए तत्पर फाइटर विंग्स टीम ने इस बार ब्लड की कमी से परेशान लोगो के लिए हेल्पिंग हैंडस क्लब के साथ मिलकर, सद्गुरु देव भगवान श्रीं रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद से एक दिवसीय रक्त दान शिविर राजेश्वरी राइस प्रोडक्ट ग्राम चंद्रखुरी में दिनांक 06.02 22 को आयोजित किया। रक्त दान शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। प्रथम बार राइस मिल में आयोजित शिविर में सभी कर्मचारियों उत्साहित थे और सभी ने इस पहल की खूब सराहना की और संचालक अमित केडिया को इस नेक कार्य में सहभागी बनाने के लिए धन्यावाद भी दिया। संचालक अमित केडिया फाइटर विंग्स के संस्थापक एवं हेल्पिंग हैंडस क्लब के सदस्य है। टीम द्वारा यह डोनेशन बिलासा ब्लड बैंक बिलासपुर के लिए किया गया । फाइटर विंग्स की तरफ से टीम कि संस्थापक प्रीति सिंह के साथ सदस्य संदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, यश अग्रवाल, वासु गोयल, रवि अग्रवाल, सोनू सिंह एवं ऋतु सिंह व हेल्पिंग हैंडस क्लब की तरफ से अंकित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अंकिता आहूजा एवं नीतेश अग्रवाल का सहयोग रहा ।  बिलासा ब्लड बैंक से संचालिका शोभना दुबे, अंशुल मुदलियार, जितेन्द्र नायक, चांदनी, शिवा, शेरदिल, एवं नीतेश का भी विशेष सहयोग रहा। दोनो टीमों नियमित रूप से शिविर के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से ना परेशान हो।

Get Loan

Comments