breaking post New

चिरप्रतीक्षित जनता की मांग हुई पूरी..प्रबलप्रताप के प्रयासों से..3 करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपये की सरकार से स्वीकृति मिली..।

चांपी नाला की 1 साल से ज्यादा समय से टूटी पुलिया का होगा निर्माण, लगातार जनता की मांग भाजपा की सरकार ने किया पूरा।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा-बिलासपुर-- लोरमी से कोटा से रतनपुर मुख्य मार्ग में डीएबी द्वारा चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था। इसी मुख्य मार्ग में कोटा बिकाशखण्ड खंड से 6 से 7 किमी की दूरी पर चांपी नाला पर पुलिया का निर्माण हुआ था, लगभग डेढ़ साल पहले कांग्रेस की सरकार थी तब यह पुलिया टूट गई थी पानी मे ध्वस्त हो गई थी,इस के टूटने से जनता को कोटा से रतनपुर कटघोरा जाने में काफी घूम कर एक सकरे रास्ते से जाना होता था,त्रस्त, परेशान जनता तभी से लगातार नेताओं,अधिकारियों से मांग इसको बनवाने की करती रही लेकिन किसी ने इस मांग को पूरा नही किया।

आज कुछ दिन पहले जनता,जनप्रतिनिधियों ने कोटा के भाजपा छाया बिधायक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव से सारी समस्या बताई और ओ मौके पर पहुँच कर देखा,साथ ही विभागीय अधिकारियों और सम्मानीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से बात की और इस पुलिया के निर्माण के लिए 5 शर्तों के साथ 3 करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपये की सरकार ने स्वीकृति दे दी है।इस घोषणा के बाद अब इस पुलिया के अच्छा निर्माण होगा जानत की आवागमन की चिरप्रतीक्षित मांग भाजपा सरकार ने पूरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रबलप्रताप सिंह जूदेव और छत्तीसगढ़ के सम्माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का दिल से धन्यवाद करते है।

Get Loan

Comments