प्रथम दृष्टया--शराब के नशे ने ले ली दो लोगों की जान..पत्नी को मौत के घाट उतारकर..खुद मौत को लगाया गले..यह हत्या है- या आत्महत्या.. रहस्य बरक़रार..निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की है आवस्यकता।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर -- कोटा बिकास खंड के अंतर्गत आने वाली बेलगहना चौकी का मामला आया प्रकाश में पति ने पत्नी का गला घोटकर, खुद गले में फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया ,बेलगहना पुलिस को बैगापारा ग्राम करवा में रतनलाल बैगा एवं उसकी पत्नी सुकवरिया बाई बैगा के घर में शव मिलने की सूचना मिली।


बेलगहना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की गई। जो घर में रतनलाल बैगा का शव परछी के म्यार में फांसी लटका हुआ मिला तथा घर के अन्दर कमरे में रतनलाल की पत्नी सुकवरिया बाई का शव जमीन में पड़ा मिला। मामले के प्रारम्भिक जांच पर पता चला है कि मृतक एवं मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की कोई संतान नही है, मृतक एवं मृतिका दोनो ही शराब पीने की आदि थे तथा अक्सर शराब पीकर नशे में विवाद एवं झगड़ा करते रहते थे।
दिनांक 16.02.2023 की रात भी दोनों के मध्य विवाद लड़ाई झगड़ा हो रहा था। मृतक के पड़ोस में ही रहने वाले मृतक के बड़े भाई समून्द सिंह बैगा ने सुना पर सामान्य विवाद होगा सोच कर सो गया। दिनांक 17.02.2023 की दोपहर गांव का तपेश्वर गोड़ जब मृतक के घर गया तो परछी में फांसी के फंदे में लटका हुआ देखकर, समून्द सिंह एवं अन्य लोगो को बतलाया जब लोग अन्दर गये तो घर के कमरे में सुकवरिया बाई का शव मिला और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के द्वारा मामलें में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत हो रहा कि शराब के नशे में पति पत्नी आपस में विवाद किये है एवं इसी विवाद की वजह से पति रतनलाल बैगा के द्वारा अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी गई तथा घटना से दुखी होकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का सही पुलिस जाँच में ही पता चलेगा।
Comments