इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- शनिवार सुबह तोरवा पुल के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अरपा नदी के पास एक छोटे से पानी के तालाब के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली शरीर में चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है सूचना मिलते ही तत्काल तोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कर अस्पताल के मरचूरी में भेज दिया है पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे युवक की मृत्यु के कारणों का पता चलेगा आखिर क्या वजह है मृत्यु की हत्या है या कुछ और पुलिस जांच में लगी है।
मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल सीएसपी पूजा कुमार और एडिशन एसपी राजेंद्र जायसवाल मौकै पर पहुंचे।
फिलहाल मृत्यु का कारण कुछ भी हो पर बिलासपुर में अपराध बढ़ते ही जा रहे है। अपराधी बेखौफ हो कर घूम रहे है और घटनाये हो रही है।
Comments