मिर्ची पाउडर आंखों में डाल कर.. राहुल यादव पर योजना बद्ध तरीके से किया गया जानलेवा हमला।
इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर/कोटा-- कोटा के कोटसागर मेले में हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल कोटा पुरानी बस्ती निवासी राहुल यादव (30) पिता विजय यादव जो की मछली बेचने का काम करता है , द्वारा 26/03/23 की शाम 8:40 में ही कोटा थाने में एफ आई आर दर्ज करा दिया गया था । जिसमे भीमू साहू , शिमू, विकाश यादव और लालमणी यादव पर कोटा थाना ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
एफ आई आर में राहुल यादव ने लिखवाया है की 26/03/23 की शाम 8:00 बजे मैं कोटा मेला से मछली बेचकर वापस आ रहा था की कोटसागरपारा के तालाब के पास पहुंचा ही था । वही पुरानी रंजिश को लेकर भीमु साहू , शिमु , विकाश यादव और लालमणी यादव मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्के एवम डंडे से सिर वा पीठ पर बलपूर्वक मारे साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिए ।
मिली जानकारी के अनुसार इस मारपीट में राहुल यादव के सिर में गंभीर चोट आई है। और उसको प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
मेले में बाहर से आये हुए ब्यापारी दहसत में है वंही मेला जाने वाले लोगों ने भी डरते डरते मेले में आना जाना किया, और उसी मारपीट की घटना के बाद मेले के व्यपारी अपना अपना सामान समेट कर जाने लगे, समय से पहले ही मेला समाप्ती की ओर पहुँच गया।
Comments