इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- सहारा पीड़ित अभिकर्ता जमाकर्ता सहारा ग्रुप के द्वारा समय पूरा हो जाने के बाद भी भुगतान न देने के संबंध में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा जी से मुलाकात कर सहारा भुगतान विषयक मुद्दे पर विस्तृत चर्चा किये।
उन्होंने उक्त विषय पर संस्था के प्रबंधक गणों, प्रबंधन तंत्र, क्रियाकलापो, भुगतान की गड़बड़ी के कारणो एवं संस्था संबंधी बहुत सारी तथ्यात्मक जानकारियाँ ली। साथ ही उन्होने यह भी आदेशित किया कि गत समय एवं वर्तमान मे संस्था द्वारा संचालित समस्त क्रियाकलापो की तथ्यपरक अधिकृत जानकारियो की प्रति उपलब्ध करायी जाये ताकि भुगतान संबंधी समस्या के समाधान के लिए आगे की कार्यवाही की जा सके।
आज सभी सदस्य उनसे बहुत ही सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण मे चर्चा करते हुए भावुक होकर अपनी-अपनी समस्याओ को खुलकर व्यक्त किया, जिसको माननीय महोदय ने स्वीकार कर समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। आज के विस्तृत चर्चा मे माननीय महोदय के सहयोग की सभी सदस्यो ने खुशी का इजहार किया और उन्हे करबद्ध धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments