आस पास की कई दुकानें जली.. बिल्डिंग में फॅसे थे काफी लोग।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोरबा-- कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में यहां संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

काफी समय तक धुएं के संपर्क में ये लोग रहे और इसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई। दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे बैंक कर्मी रश्मि सिंह, निवासी चिरमिरी, ग्राम कौरुमौहा निवासी शत्रुघ्न धीरहे और एक और व्यक्ति को यहां से रेस्क्यू किया था, निकाला था।

तत्काल इन्हें एंबुलेंस से कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना स्थल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पहले इलाहाबाद बैंक संचालित हो रहा था, जिसे इंडियन बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया था।अब बैंक इसी नाम से यहाँ संचालित हो रहा है। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें भी चपेट में आई हैं जिनके कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
भीषण गर्मी की वजह से भी आग ज्यादा भड़क गई, और आग पर काबू पाने में समय लगा।
आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।
खिड़की से छलांग लगाते लोग
50 से अधिक लोग आगजनी की घटना में फंसे थे। 10 से अधिक लोग खिड़की से कूदकर बाहर निकले। कुछ लोगों को सीढ़ी के माध्यम से दमकल की टीम ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला। बैंक का एक सुरक्षाकर्मी अंदर ही फस गया था सबसे अंत में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। साहेब कलेक्शन शोरूम में पहले आग लगने की खबर आई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी ।
फिलहाल शहर के बीच आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। मौके पर कई गाड़ियों के साथ दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Comments