सहारा इंडिया परिवार में जमा राशि समय पूर्ण होने पर भुगतान न करने के संदर्भ में।
इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली-- आवेदन के अनुसार- सविनय निवेदन है कि हम सभी साथीगण सहारा इंडिया के बतौर कमीशन एजेंट 10 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और अपने जमाकर्ताओं को सेवा दे रहें हैं महोदय विगत 3 4 वर्षों से उक्त कम्पनी द्वारा जमाकर्ताओं को समय पर भुगतान देने में हिला हवाला तथा टालमटोल का रवईया अख्तियार कर लिया गया है। और मैच्युरिटी के समय भी 3, 4 वर्षों से ज्यादा बीत चुका है जबकि कम्पनी की स्थानीय अधिकारियों के द्वारा हम कार्यकर्ता / एजेंट साथियों तथा जमाकर्ताओं को तारिख पे तारिख देकर गुमराह किया जा रहा है व सहारा • सेवी का मामला हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में लंबित है करके टालमटोल किया जा रहा है। जबकि माननीय उच्च न्यायालय व माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में सिर्फ सहारा रियल स्टेट व सहारा हाउसिंग के स्किम में मामला लंबित है जबकि सहारा क्रेडिट को - ऑपरेटिव व स्टार मल्टी परपज का मामला रकम जमा करने में माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा स्टे हुआ है व भुगतान नहीं देने के संबंध में किसी प्रकार का आदेश पारित नहीं हुआ है। जो कि हम लोगों को भुगतान में टालमटोल किया जा रहा है।
यह कि जमाकर्ताओं के घर में शादी ब्याह करना है व किसी के घर में बिमारी का इलाज, किसी को व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु रकम की आवश्यकता है इस अवस्था में भी कम्पनी द्वारा भुगतान नही किया जा रहा है इसी क्रम में हम सभी कार्यकर्ता / एजेंट साथियों को भी मानसिक शारीरिक व आर्थिक छति हो रही है साथ ही साथ समाजिक स्तर पर हम सभी को हेय की दृष्टि से देखा जा रहा है।
अतः श्रीमान् जी आपसे निवेदन है कि इस प्रार्थना को अपने संज्ञान में लें इन परिस्थियों में हम अभिकर्ता साथियों के साथ किसी से कुछ अहित (जैसे किसी कार्यकर्ता एजेंट साथियों द्वारा तनाव में आकर आत्महत्या कर लेना, पागलपन की स्थिति हो जाना अथवा अवसादित होकर अपना या किसी और का अहित कर देता है) इन सब तथ्यों को देखते हुए जमाकर्ताओं की मैच्युरिटी राशि सहारा इंडिया कार्यालय मुंगेली से शीघ्र भुगतान करने हेतु उचित कार्यवाही कर जमाकर्ताओं की राशि दिलवाने की कृपा करें।


Comments