आज के बच्चे कल के देश के भविष्य है..इन्हें सवारना हम सब की जिम्मेदारी है...आर डी गुप्ता
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा बिलासपुर-- गर्मियों की छुट्टी के बाद सभी स्कूलों में 26 जून से छात्रों का आना शुरू हो गया है, गुडविल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के द्वारा तिलक लगाकर, आरती उतार कर मुह मीठा कराया गया।और गणवेश,लेखन सामग्री दे कर शाला में राष्ट्र गान के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ पालक गण, नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती जी के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही समर्थगुरु श्री सिद्धार्थ औलिया सरकार के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आशीर्वाद लेकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

संस्था के डायरेक्टर श्री आर डी गुप्ता जी ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार की बड़ी आवस्यकता है,पुराने जमाने मे संसाधनों की कमी होती थी तब भी विद्यार्थी गुरुकुलों में पढ़ते थे और उचाईयों को छूते थे. देश विदेश में अपना नाम व कुल का नाम रोशन करते थे, आज तो बहुत से संसाधन बढ़े है सुविधएं बढ़ी है तब भी संस्कारवान शिक्षा की कमी होती जा रही है। हमारे बच्चों को देश विदेश की तुलना में आगे रहना है पर अपने मूल संस्करों को भी जीवन मे साकार करना है और इसकी जिम्मेदार माता पिता परिवार के साथ स्कूलों की भी है।
आज का बच्चा-देश के कल का उज्वल भाविष्य है। इन्हें संस्कारवान बनाते हुए इनके भविष्य को सवारना हम सब की प्रमुख जिम्मेदारी है।
तत्पश्चात चलो स्कूल चले हम की धुन पर सभी बच्चों ने शाला में प्रवेश करने का उत्सव मनाया।
Comments