breaking post New

*कई लाखों रुपये के लागत से बने बस स्टैण्ड की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन,... फैली गंदगी के बीच, गायब हो गई रेलिंग।*

*कई लाखों रुपये के लागत से बने बस स्टैण्ड की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन,... फैली गंदगी के बीच, गायब हो गई रेलिंग।*

*बस स्टैण्ड बना है जन सुबिधा के लिए,लेकिन जानवरों के बैठने से पसरी रहती है गंदगी।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*भारतीय डाक तार बिभाग का ऑफिस भी है और होटल्स भी फिर भी साफ सफाई का टोटा।*

*बिलासपुर---आवस्यकता के अनुसार समय समय पर हर जगह बिकास कार्य होते रहते है। जनसंख्या  बढ़ी आवगमन के साधन बढ़े तो यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड ,यात्री प्रतीक्षालय भी करोड़ो के लाखों के लागत से बनाये गये।*

*कुछ ऐसी ही अवस्यकता के कारण करगीरोड कोटा में भी बस स्टैंड बनाया गया था, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया। परंतु आज यह प्रतीक्षालय अपनी दुर्दशा पर आंशू बहा रहा है।जिधर देखो उधर गंदगी का आलम , रात में जानवरों का प्रतीक्षालय बन जाता है जिसके कारण गंदगी फैली रहती है। यात्रियों के लिए बनाये गए प्रसाधनालय तो घुसने लायक ही नही है। लोहे की रेलिंग या तो सड़ गई है या फिर गायब हो गई है।*

*यह जनता की सम्पत्ति है जनता के लिए बनाई गई है, इनका रख रखाव भी जनता को या जनता के द्वारा चुने हुए जनता के प्रतिनिधियों के देख रेख में स्थानीय निकायों का है। परंतु जिम्मेदार लोगों को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है, इस धरोहर के सुधार करने की जरूरत है। ना जाने और कितने इसी तरह के संस्थान देख रेख के अभाव में नष्ट होते जा रहे है।*

Get Loan

Comments