breaking post New

धोखाधड़ी--भू माफियों के कारनामे--चारसौबीसी का अपराध दर्ज--आरोपी गिरफ्तार।

इंडिया क्राइम न्यूज़
दिनांक 08.03.2023
 
बिलासपुर-- कोटा थाना अपराध क्रमांक 215/23
धारा 420 भा. द. वि.--थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार किसान से कम जमीन का सौदा तय कर, धोखे से उसकी पूरी जमीन रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
 
आरोपी - प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता पिता गोपाल कृष्ण उम्र 33 साल साकिन अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग हाल मुकाम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर का है।
 
विवरण - प्रार्थी ध्यानदास मानिकपुरी साकिन झिंगटपुर थाना कोटा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि प्रीतम कुमार विश्वास द्वारा उसकी ग्राम झिंगटपुर में स्थित जमीन में से 15 डिसमिल जमीन ₹ 4 लाख मे खरीदी का सौदा तय कर उसकी पूरी जमीन 04 एकड़ 41 डिसमिल को रजिस्ट्री करा लेना और खाते में आए 21 लाख रुपए उसके अकाउंट में डलवाकर, 17 लाख रुपए सरकारी पैसा है कहकर निकलवा कर ले लेना की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता को आज दिनांक 08.03.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।
Get Loan

Comments