breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की बिलासपुर में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न..दिवंगत पत्रकार साथियों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की बिलासपुर में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न..दिवंगत पत्रकार साथियों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि।
असमय पत्रकार साथियों का हम सब से दूर हो जाना पत्रकार जगत के लिए हुई है अपूर्णीय छति।

इंडिया क्राइम न्यूज़
  03/04/2022
 
बिलासपुर- सदभाव पत्रकार संघ की समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में किया गया! इस बैठक में पिछले दिनों हुए होली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर समीक्षा की गई! प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा सहित उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बताते हुए बिलासपुर संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल की नेतृत्व क्षमता को इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय दिया। सभी ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की! समीक्षा बैठक के दौरान कई सदस्यों के सवालों का विस्तृत जवाब प्रदेश अध्यक्ष श्री आरडी गुप्ता द्वारा दिया गया !इस दौरान आगामी बैठक 17 अप्रैल रविवार को रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । इस बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता को लेकर चर्चा किए जाने की बात पदाधिकारियों ने  कही। बैठक के अंत में दिवंगत पत्रकार साथी एसईसीएल के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी स्वर्गीय परितोष चक्रवर्ती एवं युवा पत्रकार मुकेश मिश्रा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा कि दोनों पत्रकारों का असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर जिला सचिव अनिल श्रीवास , जिला संगठन सचिव अंकुश गुप्ता ,नए सदस्य गौतम बाल बोंद्रे, अजय साहू, प्रभात राय ,रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments