breaking post New

*राम राज्य की कल्पना हुई साकार.. राजा राम के तिलकोत्सव जैसा माहौल - भारत देश के- गांवों, गलियों, नगरों, शहरों चौक- चैराहों को बंदनवार से सजाया गया,दीप जलाए गए,आतिशबाजियां की गई..बांटी गई मिठाइयां।*

500 सौ वर्षों से रामराज्य की परिकल्पना कर रहे थे हमारे साधू-संत।

कारसेवकों का बलिदान लाया रंग..हम सपथ राम की खाते है..मंदिर वंही- अयोध्या में- बनाएंगे..और भब्य मंदिर बन गया।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर- राम राज्य की कल्पना हुई साकार.. राजा राम के तिलकोत्सव जैसा भारत देश के गांवों गलियों नगरों शहरों चौक चैराहों को बंदनवार से सजाया गया, अबीर गुलाल से गलियां चमक उठी, घर- घर सुंदर रंगोलियों से सजाएं गए, घरों मंदिरों में झालर लगाकर दीप जलाकर रोशनी की गई, पटाखे फोड़े गए। दीपों की जगमगाहट से दशों दिशाएं जगमगा उठी।नर- नारी बाल- बृद्ध युवा- युवतियों ने *मेरी कुटिया के भाग जग जाएंगे- आज राम आयगे*। और *बजाओ ढोल स्वागत में ..मेरे प्रभु श्री राम आएं है* कि धुन पर नाचते गाते नजर आ रहे है पूरा भारत देश भगवा मय राम मय हो गया।

अयोध्या में आज भारत के सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के संतों, महात्माओं, बुद्धों, प्रबुद्धों, सिद्धों की उपस्थिति में काशी के प्रकांड विद्वानों के बैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से भारत सहित विदेशों ने भी अपने प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में पूजा पाठ अनुष्ठान भंडारा, सुंदरकांड का पाठ, मंगल पाठ, रामायण,भजन कीर्तन कर खुशी मना रहे है। मंदिरों को तो दुल्हन की भांति सजाया गया है आज 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार दोपहर 12.20 से अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत और भारतीयों के लिए यह ऐतिहासिक घड़ी बन गई है।दीपावली से कंही ज्यादा खुशी और रोशनी की जगमगाहट देखने को मिल रही है।

कोटा में राम मंदिर पड़ाव पारा में भब्य आयोजन किया गया है। नगर के सभी मंदिरों में सजावट और श्री राम के आने की खुशी मनाई जा रही है। नगरवासियों ने भी अपने घरों को लाइटिंग से सजाया है साम होते ही दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। राम मय पूरा नगर दिख रहा है। घर घर पटाखे फोड़े जा रहे है आतिश बाजी हो रही है चौक चौराहों पर चौकें पूरी गई है। भगवान श्री राम की फोटो लगाकर कीर्तन भजन किये जा रहे है प्रभु श्री राम की जीवंत झांकिया भी बनाई गई और भ्रमण कराई गई,अद्भुत उत्सव,अविस्मरणीय पल,अकल्पनीय,अतुलनीय उत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। जिस राम राज्य की कल्पना हमारे संतों ने की थी वह आज पूरी हुई। पूरा भारत आज अयोध्या जैसा सजा है जय हो श्री राम की और जै हो उस परम आत्मा की जिस पर श्री राम की कृपा हुई और उनको इस शुभ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसको आज भारत का हर श्री राम भक्त नागरिक याद कर रहा है।

Get Loan

Comments