breaking post New

धानउपार्जन केंद्र में धान बेचने के एक हफ्ते बाद भी किसानों के खाते में नही आई धान की राशि..हो रहा बिलम्ब।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर- किसान से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरदा के किसानों ने धान उपार्जन केंद्र अमलीपाली जो पोड़ी दलहा सोसायटी के अंतर्गत आता है यंहा किसानों ने अपने टोकन दिनांक 6/12/24 को धान बेचा। और एक हफ्ते में भी धान की राशि किसान के खाते में नही आई जबकि किसानों का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि 72 घंटे में राशि किसानों के खाते में आजायेगी, बैंक गांव से 22 किमी दूर अकलतरा में है बार बार पूछने जाने पर पूरा दिन बर्बाद होता है बैंक कर्मचारी फोन भी नही उठाते ऐसे में किसान धान बेचने के बाद अपने रुपये लेने के लिए चक्कर काट रहे है।

किसान ने बताया कि 15 तारीख से धानउपार्जन केंद्र खुलना था टोकन देने का काम करना था परंतु यह अमलीपाली धान उपार्जन केंद्र 2 दिसम्बर से सुरु किया गया एक साथ किसान भीड़ में परेशान हो रहे है।
Get Loan

Comments