मीटिंग में जनप्रतिनिधियों के साथ कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वसा, रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता थे उपस्थित।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा- बिलासपुर- कोटा बिधायक अटल श्रीवास्तव ने 21/09/24 को कांग्रेश कार्यकर्ताओं के साथ करने वाले अपने चक्का जाम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।क्योकि शासन ने लम्बे समय से चांपी नाला की छति ग्रस्त पुलिया की समस्या और जनता को हो रही परेशानी को दूर करते हुए इसके निर्माण की स्वीकृति आदेश आज जारी कर दिया है।

विधायक के साथ अधिकारियों की बैठक में प्रमुख रूप से आदित् दीक्षित, संदीप शुक्ला, शीतल जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, आनंद जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, रियाज अहमद, राजा रावत, रवि रावत, पुष्पांत कश्यप, मनोज बाजपेई सहित अधिकारी संयुक्त कलेक्टर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वासा, एसडीओपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय, तहसीलदार आकाश गुप्ता, और पीडब्ल्यूडी के सक्षम अधिकारी उपस्थित थे। कार्य स्वीकृत का आदेश मिलने के पश्चात चक्का जाम स्थगित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि - जनता की मांग को लेकर वह सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ रहे हैं लड़ेंगे उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों का आभार जताया कि जनता की मांग पर उन्होंने प्रशासकीय कार्य स्वीकृति का आदेश दिया और भरोसा जताया कि जल्द ही टेंडर कर काम की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे ताकि समय सीमा पर या चांपी नाला पर सेतु निर्माण पूरा हो सके जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलता रहे।


Comments