विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक विधाओं में दिखाई प्रतिभा
इंडिया क्राइम न्यूज़
करगीरोड कोटा-बिलासपुर - भारत सरकार शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष माध्यमिक स्तर पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र- छात्राओं में कला प्रतिभा को निखारने व उन्हें पोषित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं में चार स्तर पर प्रतियोगिता विकास खण्ड, जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।

इसी क्रम में कोटा विकास खण्ड स्तरीय "कला उत्सव 2024" का आयोजन नोडल प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व व मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में सभी विधाओं में रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री शुलेष पाण्डेय, श्री महाराज सिंह नायक अध्यक्ष भाजपा मण्डल कोटा, डॉ. मुकेश पाण्डेय APC समग्र शिक्षा बिलासपुर, द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री लखन साहू पार्षद, श्री दुर्गेश साहू, श्री मोहन कोरी, कमल आहूजा, श्रीमती रेखा मरकाम, निर्णायक गण श्रीमती रजनी सिंह प्राचार्य गोबरीपाट, श्री विनोद गुप्ता शिक्षा विद, श्रीमती सोम प्रभा तिवारी साहित्यकार, विभिन्न विद्यालयों से व्याख्यातावृन्द, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

अपने स्वागत उद्बोधन में नोडल प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने कहा कि बच्चों में असीमित प्रतिभा व क्षमता अंतर्निहित होती है और इस प्रकार के आयोजन से उनकी प्रतिभा को उभारने का अवसर व प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि जीत हार मायने नहीं रखती बल्कि कार्यक्रम में सहभागिता महत्वपूर्ण है।

समग्र शिक्षा बिलासपुर के सहायक परियोजना समन्वयक डॉ मुकेश पाण्डेय ने कला उत्सव को विद्यर्थियों के सर्वांगीण विकास का मिल का पत्थर बताते हुए सफल आयोजन की प्रशंसा की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सुलेश पांडेय ने शासन की सभी योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति पर बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता ने बताया कि- कुल छः विधाओं में एकल व समूह में गायन, वादन, नृत्य, नाटक, चित्रकला (द्विआयामी), मूर्तिकला (त्रिआयामी) , कहानी प्रस्तुति पर
प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला स्तर हेतु चयनित छात्र - छात्राओं के नाम है : संगीत गायन (एकल) कु. उजाला ध्रुवे शा. उ. मा. वि. गोबरीपाट, संगीत गायन (समूह) लक्ष्मी बिरको, आसना, प्रिया, चंचल, तृषा, शा. कन्या उ.मा. वि. कोटा, नृत्य (एकल) प्राची महरा कन्या कोटा, नृत्य (समूह) नन्दनी, आरती टोप्पो, आरती पाव, राधिका यादव, संजना, कन्या कोटा, नाटक (एकल) पायल मिश्रा कन्या कोटा, नाटक (समूह) नम्रता, प्रिया दुबे, प्रिया पाठक, भूमि गुप्ता कन्या कोटा, दृश्यकला (द्विआयामी) राहुल साहू सेजेस करगीकला, दृश्यकला (त्रिआयामी) श्रद्धा मिश्रा सेजेस करगीकला ।
इस विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सेजेस डी के पी कोटा, शा. हाई स्कूल धौराभांठा, सेजेस करगीकला, शा. कन्या उ. मा. वि. कोटा, शारदा ज्ञान मन्दिर कोटा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा करते हुए अंत में संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के श्रीमती आशा दत्ता प्राचार्य, व्याख्याता एवं शिक्षकगण श्री जी. एस. केसर, श्री व्ही.एन. पालके, श्रीमती अर्पणा लाल, डॉ. रामबाबू गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्री मनोज श्रीवास, श्रीमती रक्षा दुबे, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती पद्मिनी सिंह, श्रीमती मनोजिनी भानु, श्री जे .पी. ध्रुव, श्री दिलीप मिश्रा, श्री अजीत गेरा, श्री दीपक राजवाड़े, श्री हेमेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती प्रसन्ना पाण्डेय, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्री पंकज गन्धर्व, श्री रामायण पोर्ते, श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्री जाटवर, श्रीमती शारदा मिश्रा , कु. दीक्षा पाण्डेय, श्रीमती रामकुमारी यादव, श्रीमती मोहनमती, श्री अजीत यादव, श्री लक्ष्मी यादव, सहित सभी छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।


Comments