breaking post New

वेलकम शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल की जानलेवा बदबू से स्कूली बच्चे हो रहे परेशान, स्वास्थ और शिक्षा दोनों हो रहे प्रभावित,बीमार पड रहे लोग।

शाला प्रबंधन समिति नें की एस डी एम कोटा से शिकायत

इंडिया क्राइम न्यूज

कोटा-बिलासपुर – सरकारी स्कूल के बच्चें इन दिनों वेलकम शराब फैक्ट्री से निकलनें वाले अपशिस्ट प्रदार्थ की बदबू से बहुत ज्यादा परेशान हो रहे है पढाई के साथ उनका माध्यान्ह भोजन भी बदबू से भर जाता है।सिरदर्द के साथ उल्टी भी हो जाती है। और वायु प्रदुषण की मार स्कूल के बच्चे शिक्षक और शाला प्रबंधन समिति झेल रही है l साथ ही आसपास के ग्रामीण और कोटा निवासी भी परेशान है।



ये पूरा मामला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लाक के छेरकाबांधा स्थित वेलकम डिस्टलरी प्रा.लि. शराब फैक्ट्री का है जहां पर पीपरपारा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल है। उसके पास में शराब फैक्ट्री का बना हुआ (लैगून) बायो कम्पोस्ट के स्टोरेज हैl जहां वेलकम से निकला वेस्ट मटेरियल जो सडा़ हुआ अपशिस्ट प्रदार्थ जिसके डालने के कारण सरकारी स्कूल के बच्चें परेशान हो रहे उन्हे इस वजह से स्वास्थ और शिक्षा दोनों की समस्या हो रही है जिसके बारें में शासकीय पूर्व माध्यिमक शाला पीपरपारा (छेरकाबांधा) के प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नें वेलकम प्रबंधन को पत्र लिखकर उनके कारनामों से अवगत कराया है। जिसकी प्रतिलिपी एसडीएम कोटा और बीईओ को देकर उचित कार्यवाही के लिए आवेदन सौंपा है l



यंहा यह जान लेना जरूरी है कि वेलकम डिस्टलरी की सड़ांध से भरी बदबू से लोग तो परेशान ही है। साथ ही उस क्षेत्र के किसान भी खेतों के बंजर होने से भी परेशान और यहां आसपास के बोर का पानी भी पीने योग्य नही है। ये सब यहां तरल अपशिस्ट प्रदार्थ के भूमिगत होने के कारण है l
Get Loan

Comments