breaking post New

भारतीय जनतापार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के द्वारा.. बिभिन्न समस्यायों के निराकरण न होने के कारण..कल कोटा एसडीएम का करेंगे घेराव।

सरकार की नाकामी की खोलेंगे पोल।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
 
कोटा -- भारतीय जनता पर्टी के द्वारा कल 13/9/23 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एस डी एम कार्यालय का घेराव करेंगे।

कोटा एसडीएम कार्यालय में दिये गए ज्ञापन के अनुसार सरकार ब्यवस्था बनाने में नाकाम रही,  कोटा राममंदिर चौक से पांडापथरा तक सड़क की हालत जर्जर हो गई है कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक सुधार नही हुआ।

रतनपुर रोड में अरपापुल के आगे काल्हामार के पास की पुलिया मई से टूटी है आवगमन में बहुत दिक्कत हो रही है, परन्तु अभी तक नही बनाई गई।
कोटा में नगर के बीच मे शराब भट्टी दुकान संचालित हो रही असामाजिक तत्वों का रोड में जमावड़ा बना रहता है इसको भी शहर से बाहर शिफ्ट नही किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में ढेरों समस्याएँ है,वंही बिद्युत कटौति से लोग परेशान रहते है। तेंदू पत्ता बोनस की समस्या, दैनिक बेतन भोगी कर्मचारियों को नियमतीकरण न करना इन सभी समस्यायों के पूरा न होने से भारतीय जनतापार्टी कोटा, बेलगहना, बिलासपुर के पदाधिकारी कार्यकर्ता कल निर्धारित समय से कोटा एसडीएम का घेराव करेंगे।
Get Loan

Comments