breaking post New

बिगत तीन वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच कोटा द्वारा.. जंगली इलाको में आदिवासी बच्चों को मिठाइयां, पटाखे, पाठ्य सामग्री का किया जा रहा वितरण।

लगभग 300 जरूरत मंद लोगों को सामग्री वितरित कर.. दीपावली की खुशियां बाटीं गई।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

बिलासपुर- कोटा-- मारवाड़ी युवा मंच करगी रोड कोटा शाखा द्वारा विगत 3 वर्षों से निरंतर कोटा के समीप जंगलों एवं बीहड़ पिछले इलाकों में दिवाली के समय मिठाई ,पटाखे व स्कूल की पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है।

 समाज के द्वारा निरंतर ही समय-समय पर कैंप लगाकर अनेक कार्य किए जाते हैं इस वर्ष भी युवा मंच के द्वारा कोटा के समीप जंगलों मैं प्रथम दिन में शिवलखार,अचानकमार,सारसडोल, बिंदावल,बारीघाट के लगभग 300 परिवारों को फटाका मिठाई व पाठ्य सामग्री महिला, पुरुष व बच्चों को वितरण कर खुशियों भरी दिवाली मनाई गई।

 साथ ही दिवाली तक निरंतर कोटा के समीप क्षेत्र में यह कार्यक्रम निरंतर चालू रहेगा समाज के द्वारा यह प्रयास है कि हर जरूरतमंदों को की दिवाली किसी भी कारण से फीकी नहीं होनी चाहिए इस दृष्टि से समाज के कार्यकर्ता प्रतीक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल,,सौरभ अग्रवाल ,पियूष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल ,अमन अग्रवाल, श्रेयश अग्रवाल, हरि अग्रवाल, रुद्र अग्रवाल, आदि सदस्य उपस्थित रहे यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों के सहयोग से आगे भी और अच्छे से करते रहेगा।
Get Loan

Comments