*तीसरे दिन नारी शक्ति माया मिश्रा जी, मीनू शर्मा जी, सविता शुक्ला जी,बुधवारा मानिकपुरी जी सहित नारी शक्ती ने क्रमिक हड़ताल मैं बैठ कर अपनी सहभागिता निभाई।*
*48 घंटे से राहुल का अमरण अनशन जारी था, नही पहुँचे कोई अधिकारी, स्वास्थ टीम ने किया जाँच,आंदोलन को तेज करने नगर संघर्ष समिति ने लिया कल साम 6 बजे बैठक करके निर्णय ..राहुल का गिरते स्वास्थ के कारण चिंता जताई और डॉक्टरों के स्वास्थ परीक्षण के बाद नायब तहसीलदार,पुलिस,कोटा बीएमओ के उपस्थिति में नगर के वरिष्ठ नागरिक के हाथों जूश पिला कर अमरण अनशन तुड़वाया। और क्रमिक हड़ताल जारी रखने का लिया गया निर्णय।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- क्रमिक हड़ताल में आज नारी शक्ती ने नगर के प्रति अपना सहयोग देते हुए क्रमिक हड़ताल पर बैठी है।*
*कोटा नगर का दुर्भाग्य.. ट्रेन स्टॉपेज में ग्रहण बन कर लगा है। कोरोना लाकडाउन के बाद देश सभी क्षेत्रों में पूरी तरह से अनलॉक हो रहा है लेकिन करगी रोड में ट्रेन स्टॉपेज आज तक नही हो पया है जो गाड़ियां पहले रुकती थी उनका स्टॉपेज आज तक शुरू नही किया गया है जिससे इस क्षेत्र के लोंगों को आने जाने में ट्रेन पकड़ने के लिए बिलासपुर जाना पड़ता है। जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।*
*बिगत दिनों में भी कोटा करगी रोड में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर नागरिकों का समर्थन देने बिधायक एवम सांसद महोदय भी आस्वाशन दिये थे कि हम ऊपर बात करेंगे, परंतु आज तक कुछ हुवा नही। अब मजबूरन नागरिकों ने अमरण अनशन का रास्ता अपनाया। अनशन के प्रथम दिन राहुल गुप्ता अमरण अनशन पर कोटा स्टेशन के बाहर बैठें । नगर सभी लोग अमरण अनशन के समर्थन में भी पहुँचे।*
*नगर के लोगों ने अपना समर्थन हस्ताक्षर का नया तरीका अपनाया है सफेद शर्ट पर सभी अपना हस्ताक्षर कर रहे है।*
*कोटा से माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, के साथ मीनू शर्मा, सविता शुक्ल, बुधवार बाई, सहित कई महिलाओं ने धरना में भाग लिया, साथ ही राजनैतिक पार्टियों समाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग समर्थन मिल रहा है। बिकाश सिंह, बैंकट अग्रवाल , रंगा नादम, नर्बदेस्वर पांडे, आर डी गुप्ता, कुलवंत सिंह, जित्तू ,रितेश गुप्ता, जाबेद खान,प्रेम सोमबंशी, शेखर सोनी, मनीष ठाकुर, संतोष श्रीवास, अजय सिंह कट्टर, टोनी उपद्ध्याय, अंशू तिवारी, शिवा तिवारी, संदीप मिश्रा, सहित नगर के कुछ लोगों ने धरना स्थल पर पहुँच कर सहयोग समर्थन दे रहे है।*
*नगर संघर्ष समिति के द्वारा बदली गई रूप रेखा के तहत अमरण अनशन को स्थगित कर क्रमिक धरना अनशन जारी रहेगा, आज महिला संगठन नारी शक्ति धरने में डटे हुए है। कल धरना स्थल पर पत्रकार गण बैठेंगे। और इसी तरह से एक एक दिन सभी संगठन, समाज, ब्यापारी बर्ग, वकील संघ, ठेकेदार, जनप्रतिनिधि गण भी धरना में बैठेंगे। यह क्रमिक रूप से जारी रहेगा।*

Comments