नाली बनाते समय रोड का लेबल नही लिया गया.. और न ही किया गया डामरीकरण..दो पहिया बहनों में आने जाने वालों के गिरने का खतरा बड़ा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
करगी रोड-- कोटा नगर के महासक्ति चौक में फ़िरंगीपारा जाने का मुख्य मार्ग है । जिसमे मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों का आना जाना होता है इस गली में खास रूप से वाहनों में महिलाएं एवं बच्चे सभी आते जाते है।
दरसल बात ऐसी है कि फिरंगीपारा जाने वाले मुख्य मार्ग रोड के सुरुवात में ही एक बड़े से नाली का निर्माण कर दिया गया जिसकी उचाई लगभग रोड से दो फिट ऊंची हो गई है और उसमें किसी भी प्रकार का कोई भी डमरीकरण नही किया गया है । उसमें से बड़े बड़े पत्थर निकले हुए है जिससे कि यहाँ के लोगो का आना जाना बहूत मुश्किल एवं जान लेवा हो गया है ।
इस सड़क- नाली के बीच की खतरनाक स्थिति से मुहल्ले के आने जाने वाले काफी परेशान है कई बार लोग दो पहिया वाहन से गिर चुके है अब तो और गड्ढे बड़ जाने से गिरने एवम एक्सीडेंट का खतरा अधिक बड़ गया है। परंतु इस ओर न तो नगर पंचायत का ध्यान जा रहा है ना ही पी डब्ल्यू डी के अधिकारी ध्यान दे रहे है , सायद सभी को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
खबर के माध्यम से यह जानकारी देने का आसय है कि अभी थोड़ी से रिपेयरिंग से भविष्य में होने वाली बड़ी दुर्घटना से जनता को बचाया जा सकता है, सड़क निर्माण करने वाला विभाग या नगर पंचायत के अधिकारी इस ओर ध्यान देकर समस्या का समाधान कर सकते है।

Comments