breaking post New

कोटा में मनाया गया ऐतिहासिक दशहरा उत्सव..झांकी एवम दुर्गा जी देखने..हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़।

पूरी रात चलता रहा झांकी निकलने का सिलसिला.. कोटा बिधायक ने विजेता झांकियों को दिया पुरस्कार।*

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर--  कोटा में प्रतिवर्ष मनाने  वाले ऐतिहासिक दशहरा में इस वर्ष जबरदस्त भीड़ रही। दुर्गा जी के पंडालों में सजी दुर्गा प्रतिमाओं और नगर में बननेवाली झांकियों को देखने आस पास के गांवों से  दशहरा के दिन भीड़ उमड़ पड़ी।

नगर में मुख्य मार्ग सहित डाकबंगला रोड में जगह जगह दुकाने सजी थी कई दुर्गा पंडालों में भंडारे का आयोजन चल रहा था। कामाख्या दुर्गोत्सव समिति कोटा के पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन  रात भर चलता रहा।दर्शकों और माता के भक्तों ने सब्जी पूड़ी हलुवा खीर चना के प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया।

चलित झांकियों को देखने के लिए सुबह चार बजे तक लोगों का आना जाना लगा रहा।रावण कुम्भकरण की विशाल झांकी को कोटा नगर में भ्रमण कराया गया, श्री राम, लक्ष्मण की साथ साथ चल रही जीवंत झांकी भी  नगर में भ्रमण की,  साथ मे डीजे की धुन में बड़ी संख्या में युवक डांस करते हुए मंडी ग्राउंड में पहुँच कर वंही रावण कुम्भकरण का श्री राम ने बध किया, रावण के जलने के बाद से दशहरा मिलन का एक दूसरे से मिलने बधाई देने का शिलशिला चालू हो गया।

बिधायक अटल श्रीवास्तव जी ने  दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विजेता झांकियों के बनाने वालों को पुरुष्कार वितरण किया। कोटा के दशहरा उत्सव को देखने का आसपास के गांवों के नागरिकों को इंतजार बना रहता है।
 

Get Loan

Comments