कोरीडैम एक बड़ा पिकनिक स्पॉट है.. अब पर्यटकों के मन को लुभायेगा नौका बिहार...एक बोट का देना पड़ेगा छः सौ रुपया।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- कोटा का कोरी डैम एक बड़ा पिकनिक स्पॉट है ,जहाँ प्रतिदिन और संडे को अवकाश के दिन लोग घूमने और प्रकृति का आनंद लेने आते है। यहां आंवला नवमी को सबसे बड़ा जंगल मे मेला जैसा माहौल रहता है, दूर दूर से बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पर्यटक सपरिवार आते है। वन विभाग की तरफ से इस डैम में जो शांत बड़ी झील जैसा दिखता है , चारों तरफ हरी भरी विशाल पेड़ो से अच्छादित पहाड़ियों से घिरा हुआ अपने आप मे मनमोहक दृश्य समेटे हुये है। इसमें बोर्ट से जलाशय में घूमने का आनंद प्राप्त करने के लिए वोटिंग का शुभारंभ उद्घाटन पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव जी व वन विभाग के डीएफओ कुमार निशांत जी ने किया।
अब पर्यटको प्रकृति प्रेमियों का इस क्षेत्र में आना जाना और अधिक बढ़ जाएगा, लोग परिवार के साथ आ कर नौका बिहार का आनंद उठाएंगे। प्रति नौका 6 सीटर का 600/-रुपया भुगतान भी करना पड़ेगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि कोटा में भी व्यवसाय पर पर्यटकों का असर पड़ेगा।
दिनांक 22.04.2023 शनिवार को वन प्रबन्धन समिति पटैता के कार्यक्षेत्र घोंघा जलाशय में जल कीड़ा एवं इको पर्यटन केन्द्र पटैता का भव्य उद्घाटन हुआ। इसमें पर्यटकों हेतु नौका विहार, जिप लाईन ट्रेक, नेचर वाकिंग ट्रेक, चिल्ड्रन वाल क्लाईम्बिग, कयाक राफ्टिंग, जिप लाईन साईकल ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का शुभारंम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. पर्यटन मंण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव जी के द्वारा उपस्थित रहकर फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा इस इको पर्यटन केन्द्र को बहुत ही उपयोगी बताया गया. इसमे बिलासपुर जिले के पर्यटको के लिये एक नया पर्यटन स्थल मिला है एवं इस स्थल का चयन बहुत अच्छा होना बताया, यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की बहुत संभावनायें हैं। यह पर्यटन स्थल वन प्रबन्धन समिति पटैता को सौंपा जायेगा, उनके द्वारा इसका संचालन किया जायेगा, इससे समिति के सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा। ग्रामीणों में उत्साह का महौल है।




इस कार्यक्रम में कोटा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय, मण्डी अध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि श्री विकास सिंह, श्री कुलवंत सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधीगण एवं पत्रकार बंधु तथा वन विभाग से श्रीमान मुख्य वन संरक्षक महोदय बिलासपुर श्री चंदेले साहब वनममण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत, उपवनमण्डलाधिकारी कोटा श्री निश्चल शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री आर.एस.राठिया एवं सहायक वन संरक्षक श्री प्रकाश कुजूर एवं वन परिक्षेत्र कोटा एवं बेलगहना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।







Comments