मंगलवार शाम की घटना कोरबा से बिलासपुर आ रही थी गाड़ी हुई हादसे का शिकार।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। जिसमे 10 लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान बिलासपुर के पास में हुआ।

सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। राहत दल की टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन अंदर ही इलाज चल रहा है।
रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है।

कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे हैं।
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया की हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल है।
तखतपुर के यात्री देवकुमार धुरी ने बताया कि कोटमीसुनार से बिलासपुर जाने के लिए आ रहा था। इसी बीच अचानक से ट्रेन में धक्का लगा। बाहर झांककर देखा तो पता चला कि इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था।
इस दौरान आनन-फानन में अपने सामान लेकर हम लोग नीचे कूद गए। फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद की। रेलवे के अधिकारी कर्मचारी राहत दल पहुंच रहे हैं। हम अपने घर जाने के लिए अब दूसरी व्यवस्था देख रहे हैं। हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Comments