breaking post New

कोटा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया जब्त बजाज डिस्कवर CG10 X 0664
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
कोटा-- दिनांक 04.10.2022 को प्रार्थी संतोष कुमार मेहर ग्राम साजापाली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04.10.22 के प्रातः 9:00 बजे अपने घर ग्राम सजापाली से राजमिस्त्री का काम करने गौशाला कॉलोनी कोटा के प्रशांत गुप्ता के घर आया था उसके मकान के सामने अपने मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 10 X 0664 खड़ी कर मकान के पीछे सीमेंट पत्थर का काम कर रहा था शाम 5:00 बजे घर वापस आने के लिए मोटरसाइकिल को देखा तो मेरा मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना दौरान आज दिनांक को संदेही शिवदास पिता जागेश्वर दास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर से पूछताछ किया गया जिसने मो.सा. बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 10 X 0664 चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पेश करने पर उक्त मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस लेकर आरोपी शिवदास पिता जागेश्वर दास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन खुरदूर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

 
            उक्त चोरी की पतासाजी में थाना प्रभारी कोटा, स.उ.नि.मेलाराम कठौतिया, आरक्षक धीरज जायसवाल, श्यामलाल सोनवानी का सराहनीय योगदान है
Get Loan

Comments