breaking post New

डाक अधीक्षक विनय कुमार प्रसाद जी के हाथों डाक जीवन बीमा की राशि का परिवार को मिला तुरंत भुगतान।

डाक जीवनबीमा के माध्यम से बीमित परिवार को मिला आर्थिक संबल ।

बिलासपुर- डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) के अंतर्गत बीमाधारक श्री मुनेश्वर प्रसाद द्वारा प्रतिमाह 2456/- का प्रीमियम केवल 10 महीने किया गया था एवं बीमाधारक की दुर्भाग्यवश आकस्मिक मृत्यु होने पर, उनके नॉमिनी उनके माता और पिताजी श्रीमती सुखमनी एवं श्री लक्ष्मी प्रसाद को विभाग द्वारा 10,51,974/- दस लाख इक्यावन हजार नौ सौ चौहत्तर रुपए (पूरे बीमाधन सहित बोनस) की राशि प्रधान डाकघर जांजगीर में दिनाँक 10-11-2025 को अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग श्री विनय कुमार प्रसाद जी द्वारा प्रदान की गई है। यह भुगतान डाक जीवन बीमा योजना की विश्वसनीयता और पारदर्शिता का प्रमाण है। इस अवसर पर ए एस पी टूर श्री अरुण तिवारी जी,श्री निखिल गोपाल जी भी उपस्थित रहे।

डाक विभाग अपनी सभी तरह की स्कीमों के संचालन और भुगतान प्रतिबद्धता पर हमेशा  खरा उतरा है और निरन्तर अपनी साख  बढ़ाते जा रहा है।
Get Loan

Comments