breaking post New

पोस्ट ऑफिस में रविवार को भी होगा आधार अपडेट का कार्य।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
प्रशांत गुप्ता
बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सुलभ कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके तहत प्रधान डाकघर बिलासपुर, प्रधान डाकघर जांजगीर एवं प्रधान डाकघर कोरबा में आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधान डाकघर बिलासपुर में कार्य दिवसों के दौरान आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा सुबह 8 से रात 8 बजे तक दी जा रही है। इसके अलावा सभी चयनित प्रधान डाकघरों में प्रत्येक रविवार को भी आधार नामांकन एवं
अपडेट की सुविधा कार्यालयीन समय तक उपलब्ध रहेगी।

इसलिए जिन नागरिकों का आधार नामांकन नहीं हुआ है, वे नया आधार कार्ड बनवा
सकते हैं। साथ ही आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक एवं
केवाईसी से संबंधित सुधार एवं अपडेट का कार्य निर्धारित शुल्क पर किया जाएगा।

5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जाएगा,डाक विभाग द्वारा समय समय पर जन सुबिधा के कार्य किये जाते है।
Get Loan

Comments