breaking post New

विधायक कोटा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा का विधायक प्रतिनिधि बनाया प्रतीक त्रिवेदी को।

कोटा- कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जी ने स्वास्थ बिभाग में कसावट लाने के लिए प्रतीक त्रिवेदी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के सभा बैठक एवं कार्यक्रमों में मेरी ( विधायक )की अनुपस्थिति में प्रतिनिधित्व करने के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्रवासियों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु श्री प्रतीक त्रिवेदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

अतः तत्संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर को विधायक जी द्वारा पत्र जारी किया गया है। प्रतीक त्रिवेदी की इस नियुक्ति से कांग्रेस की युवा टीम काफी उत्साहित है।
Get Loan

Comments