breaking post New

आँवला नवमी में हजारों की संख्या में कोरी डेम में पिकनिक मनाने पहुँचे लोग..जंगल के अंदर जुआ खेलने वालों का जारी रहा आनाजान.. पुलिस के डर से नही लग पाई फड़ें।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर-कोरी डेम आंवला नवमी के लिए भीड़ के मामले में प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है।और प्रतिबर्ष यंहा लाखों की लागत का जुआ होता है दूर दूर से लोग यंहा किस्मत अजमाने आते है। इस बर्ष की आंवला नवमी भी भीड़ भरी रही अब लोगों की भीड़ बट जाती है नजदीक अवरापानी पिकनिक स्पॉट भी काफी फेमस हो रहा है। बेलगहना सिद्ध बाबा इस तरह से भीड़ बट जाती है।

पर आज भी कोरी डेम की बात ही अलग है यंहा की वादीयों में सुंदर जलाशय, सहसा लोगो को आकर्षित करता है।  आंवला के पेड़ भी काफी है इस लिए पिकनिक आँवला पेड़ के नीचे भोजन करने से आँवला की पूजा करने से सुरु होती है।

जुवांडियो के लिए भी सुगम स्थल  बन गया है आज के दिन लोग शौक में भी किस्मत अजमाते है। पूर्व में इस जगह कई आपराधिक घटनाएं हुई है, लाशें बरामद हुई है। जुआ पकड़ाया है इस लिए अवला नवामी के मेले में पुलिस की ब्यवस्था होना बहुत जरूरी थी।  लेकिन कोटा डेम में पुलिश के दहसत के कारण जुआ की बड़ी फड़ें नही लग पाई। लोगों ने बताया कि जंगल के अंदर भी रोड से हट कर परिवार के लोग खाना बना कर खाते है औरते बच्चे सभी रहते है ऐसे में कोई घटना न हो इसकी ब्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। आम जन की रक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

कोटा थानाप्रभारी-नव पदस्थ, ( प्रशिक्षु ) रोशन आहूजा जी के नेतृत्व में इस बार आँवला नवमी के मेले में पिकनिक स्पॉटों पर स्पेसल नजर रखी गई थी।खबर लिखने तक कही से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नही मिली। कोटा पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर काम करती रही,,जुआ की बड़ी फड़ें नही लग पाई।

Get Loan

Comments