सनातन प्रहरी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने रतनपुर से धर्मांतरण के विरुद्ध फूंका बिगुल कहा मां महामाई की नगरी रतनपुर को धर्मांतरण की नगरी नहीं बनने दूंगा।
सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर विधर्मियों द्वारा धर्मांतरण की गहरी साजिश रचने का पर्दाफाश किया प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- कोटा के छाया बिधायक,सनातन धर्म के रक्षक, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव- घर वापसी सेना के प्रमुख को जब धर्मांतरण के कुचक्र का पता सनातन सैनिकों के द्वारा चला- जानकारी मिली कि रतनपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर बंगालभाठा गांव में सरकारी जमीन का दुरुपयोग कर उस जमीन पर सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण करवा दिया गया है और उसका उद्घाटन करवाया जा रहा है।

जिस पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने सनातनी सेना के साथ रतनपुर में एकत्रित होकर एक साथ बंगलाभाठा की ओर सैकड़ों बाइक में दर्जनों चारपहिया बहनों के साथ उस ओर कूच कर दिया। प्रशासन ने अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश की कि वहां कोई न जाए पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की जिद थी कि मुझे उस गांव में जाकर बचे हुए चंद हिंदुओं से मिलना है और उनके हालत जानना है उन्होंने कहा रतनपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हिंदुओं की धार्मिक नगरी है कांग्रेस के नेता जानबूझकर इस तरह का आयोजन कर चर्च का उद्घाटन कर हिन्दू भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो बरदाश्त के बाहर है।

सनातन धर्म, हिंदू धर्म के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र बर्दास्त नही किया जाएगा, कुचल दिया जाएगा। षड्यंत्र करने वाले होश में आ जाये।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घटना स्थल पर उपस्थित एस डी एम व अन्य अधिकारियों से कहा कि 2 दिनों की भीतर इस चर्च की असलियत सामने लाया जाए और दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए, अन्यथा हिंदू समाज खुद इस विषय पर संज्ञान लेगा, आज के गरमाए माहौल से पूरा जिला नहीं प्रदेश हिल गया। जिस तरह सामुदायिक भवन को चर्च बना दिया गया यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, धर्मजागरण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , सहित अनेकों हिंदू संगठन के धर्म सैनिक उपस्थित रहे।
Comments