हरियर छत्तीसगढ़ बनाये रखने के लिए पौधारोपण जरूरी..बृक्षों से प्रचुरमात्रा में मिलती है जीवनदायनी ऑक्सीजन...नबीन गुप्ता।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा- बिलासपुर-- करगी रोड़ कोटा गुडविल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एवम स्कूल स्टाफ के साथ बच्चों ने, एक बृक्ष मां के नाम पर और पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए कई फलदार पौधे साईं मंदिर परिसर एवम स्कूल परिसर पर लगाये।
गुडविल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नबीन गुप्ता के मार्गदर्शन में स्कूल के टीचर्स, स्टाफ व बच्चों ने तथा सोनाली गुप्ता,श्रीमती मीना गुप्ता,सौरभ ने एक एक फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन की तरफ अपनी सहभागिता बढ़ाई है।
गुडविल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नबीन गुप्ता ने बच्चों को जन-जीवन मे पेड़ों का।कितना महत्व है बताया। कि हराभरा बातावरण हमे अच्छा स्वास्थ प्रदान करता है, स्वक्ष हवा मिलती है।पर्याप्त मात्रा में जीवन दायनी ऑक्सीजन इन पेड़ों से हमें मिलती है। गर्मी के दिनों में ठंढी शीतल हवा मिलती है।
इन पेड़ों से हमे औसाधियाँ मिलती है। जो कई तरह के बीमारियों में काम आती है।ये पेड़ जल संरक्षण का काम करते हुए जलस्तर को धरती में संतुलित रखतें है। क्योंकि जल यानी पानी के बिना जीवन और बनस्पतियाँ नही जीवित रह सकती हैं। धरती के कटाव को रोकता है जिससे बर्षा काल मे मिट्टी बह कर नदियों में कम जाती है और नदियों की गहराई बनी रहती है इससे बाढ़ का खतरा भी कम होता है। पेड़ों से लकड़ियाँ प्राप्त होती है जिनसे मकान बनाये जाते है, औऱ कई तरह से इन लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। इस तरह से जीवन मे पेड़ों का बहुत अधिक महत्व है इस लिए सभी को बृक्षारोपण कर इनकी रक्षा करनी चाहिए। एक बृक्ष सौ पुत्र समान हमारी रक्षा करता है।
Comments