इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- सदविप्र समाज सेवा की ओर से ग्राम करगी कलां के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया और सभी बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया गया।

सदविप्र समाज सेवा के आचार्य पंडित मोती नाथ योगी ने बताया वृक्षारोपण प्राकृतिक को संतुलन एवं प्रदूषण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को कम से कम पांच वृक्ष जरुर लगाना चाहिए और दूसरों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसके रख रखाव पर भी ध्यान देना चाहिए।

Comments